फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Sports News: वत्स एकेडमी ने एसजी कैंट को पांच विकेट से हराया, एक नजर में पढ़ें मेरठ की खेल की खबरें

Sun, 29 Jun 2025 11:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एसजी कैंट ने अल बशर के शतक की मदद से 25 ओवर में 217 रन बनाए।  वत्स एकेडमी ने एक ओवर शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। विनीत ने 77 रन बनाए।
विज्ञापन
शतक लगाने वाले अल बशर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शनिवार को अंडर 16 वर्ग में एसजी कैंट और वत्स के बीच मैच हुआ, इसमें वत्स की टीम ने 5 विकेट से मैच जीता। हालांकि मैच के हीरे एसजी कैंट के अल बशर रहे। उन्होंने 106 रन की पारी खेलकर सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन

एसजी कैंट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाए। इसमें अल बशर ने 106 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 70 गेंद ली, जिसमें उन्होंने 17 चौके लगाए। आर्यन ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में वंश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वत्स की टीम ने 24 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से विनीत ने 77 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रतीक व निहाल ने दो दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अल बशर को चुना गया। अल बशर दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र हैँ और यहां कोच तनकीब अख्तर से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
 

स्टेडियम में जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं 4 से

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 जुलाई से जूनियर वर्ग में बालक और बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 4 जुलाई को बालिका वर्ग में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 7 और 8 जुलाई को बालिका वर्ग में ही हॉकी प्रतियोगिता होगी। सात से 9 जुलाई तक बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता, 8 जुलाई को कुश्ती प्रतियोगिता और भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आठ से लेकर 11 जुलाई तक क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। 11 से 12 जुलाई तक बालक वर्ग में शूटिंग, 11 जुलाई को बालक वर्ग में जूडो, 12 जुलाई को बालक और बालिका वर्ग में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 14 जुलाई को वुशू और तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं को लेकर सभी कोच व स्टाफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
 

भविष्य के एथलीट तैयार करेगा जिला एथलेटिक संघ

उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य के एथलीट तैयार किए जाएंगे। खिलाड़ियों का चयन एथलेटि इवेंट के लिए किया जाएगा। इसके लिए संघ की टीम स्कूल कालेजों में जाकर एथलीटों का चयन करेगी इसके साथ ही एथलीट भी जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट www.daasport.com पर एक जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
संघ की टीम की ओर से 14 से 18 वर्ष की बालिकाओं का भी चयन 400 मीटर दौड़ के लिए किया जाएगा। 14 वर्ष की उम्र में चयनित होने वाली बालिकाओं को चार वर्ष के प्रशिक्षण में राष्ट्रीय एथलीट के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दो वर्ष जूनियर स्तर पर प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। इसके बाद वह सीनियर वर्ग में वह प्रतिभाग कर सकेंगी। एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने बताया कि इसके अलावा सभी इवेंट में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और उन्हें तराशा जाएगा। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।
 

नैनीताल में क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेंगी मेरठ की दो टीमें

25वें ऑल इंडिया जेके फिनर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 29 जून आज से वाईएमसीए सात ताल नैनीताल में किया जा रहा है। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में मेरठ की दो टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी की टीम भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह 11 बजे टीम मेरठ से रवाना हुईं।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम में आयुष, साहिल, अक्षय, अरशान, हमजा, आदित्य, रिहान, देवेश, देव, अली शामिल हैं। टीम मैनेजर रोनित रहेंगे। वहीं, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम में कृष्णा, दीपांशु, दक्ष, अहद, सौहार्थ, दिशांत, कबीर, कार्तिक, उमंग, आरिश, सागर, दक्ष शामिल हैं। टीम मैनेजर पार्थ, क्रिकेट कोच अतहर अली रहेंगे। आयोजन सचिव आफताब ने बताया कि 25 साल से हो रहे इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से टीम प्रतिभाग करती हैं। मेरठ से टीम के रवाना होने पर जीटीबी के प्रधानाचार्य डॉ कर्मेंद्र, ऋषभ के प्रधानाचार्य मुकेश और सभी क्रिकेटर के अभिभावक ने शुभकामनाएं दी।
 

एसडी सदर ने रोमांचक मैच में एनएएस को 2-1 से हराया

एनएएस कालेज के हॉकी मैदान में शनिवार को बालक और बालिका वर्ग का हॉकी मैच खेला गया। इस मैच में एसडी सदर के बालकों ने एनएएस की बालिकाओं की टीम को 2-1 से हराया।
मैच के हाफ समय तक दोनों ही टीम एक-एक गोल पर खेल रही थीं। हाफ समय के बाद एसडी बालक हॉकी टीम ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से निर्णायक गोल किया। बालिका टीम की ओर से मैच के 22वें मिनट में तन्नु सिंह ने गोल किया, जबकि एसडी सदर टीम की ओर से मैच के 16वें मिनट में राघव प्रजापति व मैच के 45वें मिनट में अमन शर्मा ने अपनी टीम के लिए गोल किया। मैच के बाद मुख्य अतिथि विजन विद्यापीठ स्कूल की निदेशक पूजा विहान व शिखा विहान ने बालक, बालिका की टीमों से परिचय प्राप्त कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर निर्णायक कौशल चौधरी, प्रभात ठाकुर, प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, प्रदीप चिन्योटी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

ग्रैंड प्रिक्स में हिस्सा लेने के लिए रितिका हुईं रवाना

29 जून से 6 जुलाई तक चेक रिपब्लिक के प्राग में 29 जून से 6 जुलाई तक वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेरठ की पैरा एथलीट रितिका पाल का भी चयन हुआ है। रितिका मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली हैं और यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं। रितिका इसमें 100 मीटर दौड़ और लॉंग जंप में हिस्सा लेंगी। रितिका टी-44 श्रेणी में प्रतिभाग करती हैं और उभरती हुईं एथलीट हैं। इससे पूर्व नेशनल प्रतियोगिताओं में भी वह पदक प्राप्त कर चुकी हैं। उनके ग्रैंड प्रिक्स में जाने के लिए चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, पैरा खेल संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, अब्दुल अहद, सतीश शर्मा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें