प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को वार्ड बॉय अविनाश कुमार नशे में था। वह चार साल के बच्चे को इंजेक्शन लगा रहा था। नर्सिंग कर्मचारी को संदेह हुआ कि वह बच्चे के सिरिंज पंप में दवा की जगह कुछ और (स्प्रिट) मिला रहा है। नर्सिंग कर्मचारी ने आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। मामला उनके (प्राचार्य) संज्ञान में आया तो उन्होंने कार्य में लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से संविदा पर तैनात वार्ड ब्वाय की सेवा समाप्त कर दी।
प्राचार्य ने बताया कि वार्ड ब्वॉय अविनाश कुमार पहले भी शराब के नशे में ड्यूटी पर पाया गया था। उसे चेतावनी दी गई थी, मगर वह सुधरा। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में हाल ही में चार वार्ड बॉय व वार्ड आया की लावारिस वार्ड में भर्ती मूकबधिर महिला से अभद्रता करने पर सेवा समाप्त कर दी गई थी।
ये भी देखें...
Meerut: खेत पर काटा जा रहा यूकेलिप्टस का पेड़ चलती बुग्गी पर गिरा, बुजुर्ग किसान की मौके पर दर्दनाक मौत