फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : शराब पीकर शोर मचाने का विरोध किया तो सोसायटी अध्यक्ष को पीटकर मार डाला, प्लॉट में शव फेंक आरोपी फरार

Sat, 22 Jun 2024 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मृतक की पत्नी ने ठेकेदार और उसके तीन अज्ञात दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की एपेक्स काॅलोनी में शराब पीकर शोर मचा रहे ठेकेदार ने विरोध करने पर साथियों के साथ मिलकर सोसायटी के अध्यक्ष को डंडों से पीटकर मार डाला। शव को खाली प्लाॅट में फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने ठेकेदार और उसके तीन अज्ञात दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। 

गढ़ रोड स्थित एपेक्स काॅलोनी के एफ-एफ 81 में रहने वाले पंकज पूनिया (37) परिवार में इकलौते बेटे थे। वह मूल रूप से बुलंदशहर के अगौता के एतमादपुर गांव के रहने वाले थे। पंकज गौतमबुद्धनगर की ई-एक्सल कंपनी में एग्जीक्यूटिव मैनेजर के पद पर थे। आजकल वह घर से काम कर रहे थे। वह सोसायटी के अध्यक्ष भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें