फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाकिर कॉलोनी में युवक की गोली मारी, पुलिस ने दो बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाकिर कॉलोनी में युवक की गोली मारी, पुलिस ने दो बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

घायल को पुलिस ने मेडिकल में उपचार के लिए भर्ती करया
मेरठ।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर इलाके में एक डाक्टर की हत्या के इरादे से दो बाइकों पर पहुंचे चार बदमाशों की गोली डाक्टर के क्लीनिक पर मौजूद मरीज को जा लगी और डाक्टर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके से भाग रहे बदमाशों में से दो को भीड़ ने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई की। फतेहउल्लापुर में डा. एमडी अहमद का क्लीनिक है। बताया जाता है कि शुक्रवार को दिन में इमरान नाम के शख्स का डाक्टर के स्टॉफ के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि रात को इमरान अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंचा। उन्होंने डाक्टर को निशाने पर लेकर फायर झोंक दिया। निशाना चूक गया। डाक्टर बच गया और क्लीनिक पर मौजूद अय्यूब निवासी गली नंबर 18 के पेट में गोली जा लगी। गोली लगते ही अय्यूब तड़ने लगा। फर्श पर खून फैल गया। वहां अफरा-तफरी मच गयी। जिस वक्त यह वारदात हुई काफी लोग मौजूद थे। भीड़ उनकी ओर लपकी तो वहां से भागने लगे, लेकिन लोगों ने पीछा कर दो को दबोच लिया। उनकी पीट-पीटकर हालत खराब कर दी। जिनको दबोचा है उनके नाम इमरान व सुहेब बताए गए हैं। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी वहां पहुंच गए। फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें