मेरठ के लिसाड़ीगेट में पुलिस ने मौके से हजारों रुपए की नकदी व सट्टे की सामग्री बरामद की है। पुलिस ने छह युवकों को पकड़ा है। वहीं सट्टे के कारोबार को लेकर दो पुलिसकर्मियों पर जांच चल रही है, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही एसएसपी को सौंपी जाएगी।
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लखीमपुरी सट्टा माफिया नम्मो के मकान पर चल रहे कसीनो पर बुधवार आधी रात को लिसाड़ीगेट पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं समेत आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से हजारों रुपए की नकदी व सट्टे की सामग्री बरामद की है। बता दें कि लिसाड़ीगेट में सट्टे का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं खाकी पर सट्टा माफियाओं से सांठगांठ का भी आरोप है, इसे लेकर एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
लिसाड़ीगेट में सट्टे का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ ही दिन पहले लिसाड़ीगेट में पुलिस ने छोटी नाम की महिला के मकान पर दबिश देकर 35 लोगों को हिरासत में लिया था। इस मामले में थाने के ड्राइवर और हमराह पर 51 हजार रुपये लेकर सट्टा कराने का आरोप लगा था।
एसएसपी रोहित सिंह से सजवाण ने दोनों पुलिसकर्मियों पर जांच बैठा दी थी। सीओ कोतवाली से जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं बुधवार आधी रात को पुलिस ने लिसाड़ीगेट में सट्टा माफिया निम्मो के मकान पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को पकड़ा है। बताया गया कि दबिश के दौरान सट्टा माफियाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। हालांकि पुलिस इन्हें पकड़कर थाने पहुंची जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।