फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ को मिलनी चाहिए हाईकोर्ट बेंच : कांग्रेस

Thu, 18 Dec 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिम उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए किए गए मेरठ बंद को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेगमपुल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, संजय कटारिया, कमल जायसवाल, सौरभ दिवाकर शर्मा, शिवकुमार शर्मा, विकास शर्मा, विनोद सोनकर, शोएब साबरी, मुल्ला जी अशरफ, राजा अतर, सुमित विकल, रवि कुमार, ललित कौशिक, राजू यादव, पंकज चौधरी, नौशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बंद में शामिल होकर हाईकोर्ट बेंच की मांग की। पूर्व मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी एडवोकेट ने कहा कि यह मेरठ की पुरानी मांग है। सरकार को इस मांग पर निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान सुभाष प्रधान, बाबूराम, जगरूप जाटव, उमेश, भूपेन्द्र आदि मौजूद रहे। इनके अलावा सपा नेता शकील भारती और रईस ने भी वकीलों के बीच पहुंचकर हाईकोर्ट बेंच की मांग को समर्थन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें