मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के मनोहरपुर घाट पर बने गंगा पुल पर एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से पहुंची परंतु वहां पर मौजूद दुकानदारों ने उसे समय रहते गंगा में कूदने से बचा लिया और मामले की सूचना थाना पुलिस को भी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसके परिवार के लोगों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर वापस घर भेज दिया।
बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बस्टा निवासी करीब दुलारी(65) पत्नी वरुण सिंह बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मनोहरपुर घाट पर बने गंगा पुल पर पहुंची जहां पर वह पल के ऊपर से गंगा की धारा में कूदने का प्रयास करने लगी जब इस बात की भनक स्थानीय दुकानदारों को लगी तो उन्होंने आनंद-फानन में दौड़कर जैसे तैसे महिला को गंगा में कूदने से बचा लिया।
इस बात की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद चांदपुर पुलिस और हस्तिनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और गंगा में कूद रही महिला से पूछताछ की हालांकि महिला ने पुलिस को पूछताछ में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उसने सिर्फ खुद ही आत्महत्या करने की बात कही जिसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही महिला का एक बेटा और बेटी गंगा घाट पर पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी मां से भी गंगा में कूद कर आत्महत्या करने का कारण पूछा लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया महिला के बेटे ने बताया कि ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे वह गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ले। उसके बाद पुलिस ने उक्त महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद दुकानदारों ने राहत की सांस ली। वहीं महिला के गंगा में कूदने की खबर से सैकड़ों राहगीर गंगा पुल पर ही एकत्रित हो गए।