आदित्य की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
Committed suicide after shooting a young woman: कंकरखेड़ा क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव में बुधवार शाम हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान ने 12वीं की छात्रा अनुष्का को पिस्टल से गोलियां मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में छात्रा को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को छात्रा की हालत स्थिर है। आरोपी आदित्य प्रधान ने पिस्टल लिसाड़ी गांव निवासी शावेज उर्फ शेरा से ली थी। पुलिस की तीन टीमें शावेज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। अभी सुराग नहीं लग सका है। शावेज पिस्टल सप्लाई के मामले में आदित्य के साथ पहले जेल भी जा चुका है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को शावेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा अनुष्का के पेट से दो गोलियां निकाली गई हैं। उसके सिर की सर्जरी होनी है। सिर का सिटी स्कैन कराया गया है। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव का रहने वाला शेरा कई बार हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसने ही आदित्य को पिस्टल मुहैया कराई थी। घटनास्थल से पुलिस को दो पिस्टलें भी मिली थीं।
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आदित्य प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे इस जांच में शामिल किया जा रहा है। आरोपी आदित्य और छात्रा की सीडीआर भी निकाली जा रही है। लोहिया नगर के जुर्रानपुर में पहले एक युवक पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में भी आदित्य जेल जा चुका है। आदित्य के साथ सरूरपुर थाने से शावेज भी जेल भेजा गया था। स्वॉट टीम भी शावेज की कुंडली खंगाल रही है।
एसएसपी ने बताया कि आदित्य प्रधान कंकरखेड़ा थाने का हिस्टीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, आयुध अधिनियम, लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके शावेज से कब से संबंध हैं। इसकी भी पूरी पड़ताल की जा रही है। शावेज की आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने खंगाल लिया है।
आदित्य का अंतिम संस्कार किया
वहीं, हिस्ट्रीशीटर एवं हथियार तस्कर आदित्य प्रधान का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी के घर पर काफी भीड़ देखने को मिली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि उनकी डाक्टरों से बात हुई है। छात्रा को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
छात्रा के शरीर पर टैटू देखकर आग बबूला हो गया था आदित्य
छात्रा ने शरीर पर किसी और के नाम का टैटू बनवा लिया था। जब यह बात आदित्य को पता चली तो उसकी आंखों में खून सवार हो गया था। उसने छात्रा को मिलने बुलाया था। पहले तो उसे अपशब्द कहे, उसके बाद पिस्टल से गोलियां मार दीं। फिर गोली मारकर खुद जान दे दी।
आदित्य के खिलाफ 2023 में दर्ज किया था मुकदमा
आदित्य प्रधान ने कई घटनाएं करके पुलिस की नाक में दम कर रखा था। उसके खिलाफ 2023 में कंकरखेड़ा थाने में तैनात तत्कालीन दरोगा गौरव चौधरी ने उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
ये भी देखें...
Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित; करोड़ों का नुकसान