फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दो सगे भाइयों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 07 Aug 2018 09:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में दो सगे भाइयों पर युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दानिश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुहेब की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। आगे जानिए पूरा मामला। 

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 10 में मंगलवार शाम को दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। बताया जा रहा है कि दानिश को चार गोलियां लगीं जबकि सुहेब को तीन गोलियां लगीं। दानिश ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि सुहेब की हालत गंभीर बनी हुई है। सुहेब को जिला अस्पताल से लोकप्रिय हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि ये दोनों भाई दानिश और सुहेब पुत्र मुनकाद मंगरवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में क्रिकेट खेलने गए थे। जहां खेल के दौरान दोनों भाइयों की दूसरें युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट भी हुई। हालांकि वहां लोगों ने मामला शांत कराकर दोनों पक्षों के युवकों को भेज दिया। वहीं आरोपी युवक धमकी देकर फरार हो गए। 

इसके बाद शाम को आरोपियों ने घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी अभी फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें