फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शब्बीर कुरैशी ने सीबीआई अफसर बन दंपती से ठगे 1.41 करोड़ रुपये, 33 दिन रखा डिजिटल हाउस अरेस्ट; गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 12:07 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रोहटा रोड निवासी बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राधा कृष्ण और उनकी पत्नी को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर साइबर ठगी की गई थी। जांच के बाद पुलिस ने शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई अधिकारी बनकर बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राधा कृष्ण और उनकी पत्नी को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर 1.41 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झांसी निवासी शब्बीर कुरैशी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी करता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी राधा कृष्ण बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अप्रैल में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर नरेश गोयल नामक व्यक्ति ने मोबाइल सिम जारी कराया है। साथ ही उनके आधार कार्ड से दिल्ली स्थित एक बैंक में खाता खोलकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। 
 

इसके बाद कॉलर ने उन्हें अपने अन्य मोबाइल नंबर बंद करने की सलाह दी थी। जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार किया तो उनकी वीडियो कॉल पर अन्य कथित सीबीआई अधिकारी से बात कराई गई। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए राधा कृष्ण को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। साइबर ठगों ने उन्हें 33 दिन तक डिजिटल हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा और जांच के नाम पर लगातार दबाव बनाते रहे।
 
विज्ञापन

पीड़ित ने डर के कारण कर दिए थे रुपये ट्रांसफर
पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने उन पर मानसिक दबाव बनाया था। इसके चलते पीड़ित दंपती ने अपने बैंक खातों से अलग-अलग किश्तों में कुल 1.41 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब खातों में धनराशि समाप्त हो गई और परिजनों को मामले की जानकारी हुई, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

ये भी देखें...
Meerut: कुत्ते ने बच्ची समेत 15 राहगीरों पर हमला कर किया घायल, लोगों ने डंडों से पीटकर झाड़ियों में फेंका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें