यूपी के शामली में आज सुबह एक तेज रफ्तार डीसीएम ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। थानाभवन क्षेत्र में शनिवार को एक परिवार के लोग वैन में सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां मैयत में जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम की वैन से भिड़ंत हो गई।
टक्कर लगने से वैन में सवार सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मौके पर मची चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को हंड्रेड डायल की मदद से थानाभवन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत के चलते 2 लोगों को रेफर कर दिया ।