फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली : डीसीएम ने वैन में मारी जोरदार टक्कर, 7 लोग गंभीर घायर, चालक फरार

Sat, 09 Feb 2019 02:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
accident shamli
विज्ञापन

यूपी के शामली में आज सुबह एक तेज रफ्तार डीसीएम ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  थानाभवन क्षेत्र में शनिवार को एक परिवार के लोग वैन में सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां मैयत में जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम की वैन से भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन


टक्कर लगने से वैन में सवार सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मौके पर मची चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को हंड्रेड डायल की मदद से थानाभवन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत के चलते 2 लोगों को रेफर कर दिया ।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं डीसीएम का चालक टक्कर मारने के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें