फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सातवीं की छात्रा लापता, बाद में बेगमपुल पर मिली, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया हंगामा

Sat, 16 Apr 2022 04:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परतापुर के शताब्दीनगर क्षेत्र से एक छात्रा लापता हो गई। हंगामे के दौरान विहिप के सह प्रचारक प्रमुख अंकित गोयल सहित अन्य ने कहा कि इस छात्रा के लापता होने पर पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिए गुमशुदगी में ही मामला दर्ज किया गया। हालांकि बाद में छात्रा को बेगमपुल से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
हंगामा करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के शताब्दीनगर क्षेत्र निवासी कक्षा सात की छात्रा के लापता होने के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम परतापुर थाने पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर छात्रा को बहलाया और फिर उसे ले गया। इस हंगामे के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो छात्रा की लोकेशन बेगमपुल पर मिली, वहां से उसे बरामद कर लिया गया। उसे ले जाने वाला आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार 

हंगामे के दौरान विहिप के सह प्रचारक प्रमुख अंकित गोयल सहित अन्य ने कहा कि इस छात्रा के लापता होने पर पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिए गुमशुदगी में ही मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी लिसाड़ीगेट क्षेत्र का है। वही छात्रा को लेकर गया। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परतापुर इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपी हासिब की छात्रा से दोस्ती की बात जांच में सामने आई है। आरोपी उसे बहलाकर ले गया था। छात्रा को बेगमपुल से बरामद कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें