फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: मेरठ के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजीव अग्रवाल को अमेरिका में मिला इंटरनेशनल स्कॉलर अवाॅर्ड

Wed, 30 Oct 2024 06:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने डाॅ. राजीव अग्रवाल को पॉल डुडले व्हाइट इंटरनेशनल स्कॉलर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवाॅर्ड उन्हें 'द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' द्वारा प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा के क्षेत्र में मेरठ का नाम अंतर्राष्ट्रीय फलक पर एक बार फिर स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। यह स्वर्णिम उपलब्धि वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजीव अग्रवाल के नाम दर्ज हुई। 

विज्ञापन


द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने डाॅ. राजीव अग्रवाल को पॉल डुडले व्हाइट इंटरनेशनल स्कॉलर अवाॅर्ड से सम्मानित किया है। हृदय की नसों में वसा चिपकने के कारण ब्लाॅकेज को कम करने की दिशा में दुनियाभर के हृदय रोग विज्ञानियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए थे। 

यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें: दीपावली पर रूट डायवर्जन, बाहरी रूटों पर यह व्यवस्था, मेरठ के भीतर इन रास्तों का विकल्प चुनें

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संस्था ने किया सम्मानित
दुनिया की सर्वोच्च संस्था द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने इन शोधपत्रों पर गहन मंथन किया। इसके बाद देश में नौ शोधकर्ताओं को इस दिशा में नामित किया गया। इसमें मेरठ के डाॅ. राजीव अग्रवाल का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है। 

हृदयाघात के मरीजों को लेकर पहला प्रयोग
गौरतलब यह है कि यह शोध हार्ट अटैक के मरीजों पर वसा कम करने का पहला मानव परीक्षण है। डाॅ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि धमनियों में वसा का जमाव दिल के दौरे का कारण बनता है। खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए विभिन्न स्तर पर तीन दवा चिकित्सा एक साथ की जाती है। यह इस रोग के आधुनिक उपचार की आधारशिला है। 

डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने दिल के दौरे के रोगियों में लिपिड कम करने वाली दवाओं के ट्रिपल संयोजन के बारे में भारत से शोधपत्र प्रस्तुत किया था। इसे द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने 2024 के वैज्ञानिक सत्रों में भारत से सर्वश्रेष्ठ सार घोषित किया और अपनी मान्यता देते हुए पॉल डुडले व्हाइट इंटरनेशनल स्कॉलर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें