फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एसडीएम ने ई-बस में किया सफर, यात्रियों से लिया फीडबैक, स्कूल टाइम में बसें बढ़ाने की मांग

Fri, 07 Nov 2025 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एसडीएम सदर डॉ. दीक्षा जोशी ने सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बस सेवा की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए यात्रियों संग बेगम पुल से ए टू जेड तक सफर किया। यात्रियों ने स्कूल और कॉलेज टाइम में बसों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी।

विज्ञापन
ई बस में यात्रियों से फीडबैक लेतीं एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में एसडीएम सदर डॉ. दीक्षा जोशी ने बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिक सिटी बस में सफर कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बेगम पुल से ए टू जेड तक यात्रियों के साथ पूरी दूरी तय की।

विज्ञापन


सफर के दौरान एसडीएम ने यात्रियों से बात कर फीडबैक लिया। यात्रियों ने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसें आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल हैं। किराया भी सामान्य है, जिससे रोजाना सफर करने वालों को सुविधा मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने इस दौरान स्कूल और कॉलेज के समय बसों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। खासकर छात्राओं ने कहा कि बसों का समय और फ्रीक्वेंसी बढ़ने से उन्हें सुरक्षित और आसान यात्रा का विकल्प मिलेगा।

एसडीएम दीक्षा जोशी ने आश्वासन दिया कि बस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा:

भविष्य में योजना है कि सिटी ट्रांसपोर्ट की बसें शहर के अंदर अधिक चलें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें