सार
पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मेरठ में सर्दी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 221 तक पहुंच गया, जबकि दिल्ली रोड पर सबसे अधिक 255 AQI दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन तक ठंड और प्रदूषण दोनों में इजाफा हो सकता है।
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानों में भी दिखाई देने लगा है। मेरठ शहर में दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। ठंडी हवा चलने से सर्दी और बढ़ गई है। इसी बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी दोबारा बढ़ोतरी हुई है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे मेरठ का AQI 221 दर्ज किया गया। पिछले दो दिन से प्रदूषण में थोड़ी कमी देखी जा रही थी, लेकिन हवा की दिशा और नमी बढ़ने के कारण प्रदूषण फिर बढ़ गया। सुबह के समय स्मॉग की हल्की परत देखी गई, जबकि दिन में धूप थोड़ी राहत देती रही।