फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूसरे दिन मेरठ के स्कूलों का दबदबा

विज्ञापन
राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी और अतिथियों का हुआ सम्मा
विज्ञापन
राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

सत्यकाम, ट्रांसलेम, राधा गोविंद और केएल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर के दूसरे दिन मेरठ के स्कूलों का दबदबा रहा। मेरठ के सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, वर्धमान एकेडमी, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन किया और अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 और अंडर 19 वर्ग के मैच खेले गए। इसमें अंडर 19 वर्ग में हुए मैच में प्रेसिडियम स्कूल राजनगर गाजियाबाद ने सेंट जोजेफ पब्लिक स्कूल कासगंज को 2-0 से हराया। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल लोहिया नगर मेरठ ने सेंट मैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन

मोंटफोर्ड स्कूल रुड़की ने एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा को 2-0 से हराया। दयावती मोदी एकेडमी रामपुर ने भरतराम ग्लोबल स्कूल गाजियाबाद को 2-0 से पराजित किया। वर्धमान एकेडमी मेरठ ने रघुबीर बाल मंदिर अलीगढ़ को 2-0 से हराया। ट्रांसलेम एकेडमी मेरठ ने जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल खरखौदा को 2-0 से हराया।
दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ ने दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम को 2-0 से हराया। गौर्स इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने शेफील्ड स्कूल रुड़की को 2-0 से हराया। रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर ने श्रीराम स्कूल मवाना को 2-0 से हराया। बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल मेरठ ने एलीट न्यू जेन इंटरनेशनल स्कूल सरस्वती कुंड को 2-0 से मात दी। केएल इंटरनेशनल स्कूल ने डीएम पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ मेरठ को 2-0 से हराया।
अंडर-14 वर्ग के मैचों में प्रेसिडियम स्कूल राजनगर गाजियाबाद ने पी बालक इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया। शाश्वत पब्लिक स्कूल बुढ़ाना ने रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल ऊधमसिंह नगर को 2-0 से मात दी। द अध्ययन स्कूल शताब्दीनगर मेरठ ने शेफील्ड स्कूल रुड़की को 2-0 से हराया। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल जागृति विहार मेरठ ने कोठारी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को 2-0 से हराया। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली ने विद्या ग्लोबल स्कूल मेरठ को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंत में आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को अंडर 17, अंडर 19 और अंडर 14 के मैच सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे। मैच से पूर्व दूसरे दिन मुख्य अतिथि रविन्द्र चौधरी और विजय शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी और अतिथियों का हुआ सम्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें