ए एस इंटर कालेज में पुस्तक मेले का उद्घाटन करते एसडीएम। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में नौवीं से 12वीं तक की हिंदी व अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों के दो दिवसीय एनसीईआरटी पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल के निर्देशन में कक्षा नौवीं से 12वीं तक की हिंदी व अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों के दो दिवसीय एनसीईआरटी पुस्तक मेले का शुभारंभ उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। मवाना तहसील में पहली बार आयोजित मेले में सरकार द्वारा निर्धारित रियायती दरों पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अभिभावकों पर वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।
उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान बताया कि जिले के किसी भी स्कूल के छात्र या अभिभावक सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक यहां से पुस्तकें खरीद सकते हैं। आयोजन में नोडल अधिकारी संदीप कुमार, मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा, बृजेश कुमार, कृष्ण चंद, मीनाक्षी, निष्ठा, निपेंद्र कुमार भटनागर का सहयोग रहा।
ए एस इंटर कालेज में पुस्तक मेले का उद्घाटन करते एसडीएम। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।