यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2016-17 के लिए 334 विद्यालयों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता दी है। बोर्ड मान्यता का सर्टिफिकेट डाक के माध्यम से भेज रहा है। परिषद की योजना मान्यता से जुड़े कागजों को ऑनलाइन करने की है। इस पर एक-दो दिन में फैसला लिया जाएगा।
आगरा मंडल के स्कूलों को सबसे ज्यादा मान्यता मिली है। इसके बाद अलीगढ़ और फिर मेरठ मंडल का नंबर आता है। सहारनपुर मंडल चौथे नंबर पर है। अगर मेरठ जिले की बात की जाए तो सबसे ज्यादा मान्यता गाजियाबाद जिले को मिली है।
हापुड़ जिले के एक स्कूल को भी मान्यता नहीं दी गई है। इंटर के स्कूलों को सबसे ज्यादा मान्यता दी गई है, उसके बाद दसवीं के स्कूल आते हैं। तीसरे नंबर पर ऐसे विद्यालय हैं जिन्हें अतिरिक्त वर्ग यानी साइंस, कामर्स व अन्य वर्ग की मान्यता दी गई है। मान्यता के साथ ही साफ हो गया है कि पब्लिक स्कूलों के दौर में भी यूपी बोर्ड का क्रेज कम नहीं हो रहा है।
मंडल वार मान्यता
आगरा - 132
अलीगढ़ - 126
मेरठ - 47
सहारनपुर - 29
मेरठ जिले में मान्यता
मेरठ - 11
बुलंदशहर - 12
गाजियाबाद - 16
गौतमबुद्धनगर - 5
बागपत - 3
हापुड़ - शून्य
नवीन मान्यता लेने वाले विद्यालय
इंटरमीडिएट - 132
हाईस्कूल - 117
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट - 27
अतिरिक्त वर्ग की मान्यता - 58
स्कूलों को मान्यता दे दी गई है। आदेश सभी विद्यालयों को पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है। अब नवीन मान्यता पाने वाले विद्यालय नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश ले सकते हैं। - संजय यादव, क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद