फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: स्कूल मालिक ने महिला टीचर पर किया एसिड अटैक, कहा- तेरी जिंदगी उजाड़ दूंगा

Sat, 24 Nov 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

तूने मेरे स्कूल से शिक्षिका की नौकरी छोड़ी, एक दिन मैं तेरी जिंदगी उजाड़ दूंगा। 32 वर्षीय महिला भले ही स्कूल मालिक की इस धमकी को समझ न पाई हो। लेकिन अजब सिंह ने उसकी जिंदगी इस तरह से उजाड़ दी कि उसे देखकर लोगों की रूह कांप जाए। सनसनीखेज इस वारदात की गूंज शुक्रवार को लखनऊ तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारी दिनभर जांच पड़ताल में लगे रहे।

विज्ञापन


तेजाब कांड की जांच करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल मालिक मोबाइल पर महिला को लगातार कॉल करता था। परिवार में किसी सदस्य को शक न हो इसलिए महिला के पति को भी कॉल करता था। कभी-कभी घर भी चला जाता था। अजब सिंह के मोबाइल की पिछले एक माह की कॉल डिटेल निकाली गई। अजब सिंह ने एक माह में 210 बार महिला को कॉल की थी। इस दौरान 20 सेकेंड से लेकर 28 मिनट तक उसकी महिला से बात हुई। तीन माह में आरोपी ने महिला को बहुत परेशान किया। एक दिन में दस से 15 बार तक कॉल की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

नौकरी करेगी तो स्कूल में, नहीं तो कहीं नहीं
स्कूल मालिक ने बताया कि उसका स्कूल आठवीं तक है। महिला अच्छा पढ़ाती थी। लेकिन तीन माह पहले उसने पढ़ाना छोड़ा तो वह परेशान हो गया। उसने यह भी कहा कि पांच हजार रुपये महीने दे देगा, लेकिन नौकरी करेगी तो इसी स्कूल में पढ़ाना होगा। यदि यहां नहीं पढ़ाया तो कहीं भी नौकरी नहीं करने देगा। 

वहीं आरोपी अजब सिंह ने बताया कि उसे जेल जाने का पछतावा नहीं है। वह इतना परेशान हो गया था कि कई बार उसने सुसाइड करने की सोची। बाद में कसम खा ली कि महिला की जिंदगी बर्बाद कर देगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें