गन्ना किसानों के बकाया पर उन्होंने कहा कि 30 नंवबर तक प्रदेश की सभी चीनी मिल किसानों के बकाये का भुगतान कर देंगी। यदि कोई चीनी मिल इसमें लापरवाही करेगी तो उस पर कार्रवाई होगी। सूर्य प्रताप शाही ने कहा सपा सरकार ने 232 करोड़ की डीवीटी मात्र 10 लाख किसानों को जारी की थी, जबकि भाजपा सरकार ने 23 लाख किसानों को 456 करोड़ डीवीटी जारी की है।
भ्रष्टाचार से समझौता नहीं
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मिट्टी परीक्षण में कृषि उपनिदेशक ने योजनाओं में लापरवाही की। टेंडर के नियमों में फेरबदल कर कुछ ऐसे ठेकेदारों को टेंडर दे दिए, जिनसे किसानों को कम उन्हें अधिक फायदा होता। इसी भ्रष्टाचार में प्रदेश के आठ कृषि उपनिदेशकों को निलंबित किया गया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
राम मंदिर आस्था का सवाल
राम मंदिर के सवाल पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह देश की जनता की आस्था से जुड़ा मुद्दा है। भाजपा के लिए यह कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा। सुप्रीम कोर्ट को इसमें जनभावना को देखते हुए सुनवाई तेजी से करनी चाहिए।
हर गांव में खुलेगी वर्मी कंपोस्ट यूनिट
कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी योजना के तहत 2018-19 में हर जिले के हर गांव में एक-एक वर्मी कंपोस्ट यूनिट खोली जाएगी। प्रदेश में 78 हजार वर्मी कंपोस्ट यूनिट खोलने की योजना है।
इससे उवर्रक, रसायन खाद की खपत कम होगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में रबी की फसल का बीज 16.50 रुपये प्रति किलो था, लेकिन भाजपा ने इसकी कीमत 13.58 रुपये प्रति किलो की है। प्रदेश में 7.5 लाख क्ंिवटल बीज पर राज्य सरकार अनुदान दे रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/