फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हापुड़-किठौर रोड पर पलटी स्कूली बस, बाल-बाल बचीं 15 छात्राएं, चालक घायल

Tue, 10 Dec 2024 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
स्कूल बस प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में मंगलवार सुबह छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही हापुड़ के एक निजी स्कूल की बस हापुड़-किठौर रोड पर अतराडा चौकी क्षेत्र के सुदना मोड पर पलट गई। बस में 15 छात्राएं सवार थीं। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। बस चालक घायल हो गया जिसे हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह हापुड़ के मोदीनगर रोड स्तिथ ब्रह्मा देवी बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्कूली बस नंबर यूपी 37 टी 9964 अतराडा सें 15 छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह चौकी क्षेत्र के सूदना मोड पर पहुंची।

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और पेड़ से जा टकराई। जिसमें छात्राओं को मामूली चोट आई। पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया। बस चालक गोपाल पुत्र रन सिंह निवासी गोपालपुर थाना कोतवाली हापुड़ घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें