मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनन्या ने नालंदा (बिहार) में आयोजित 26वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अनन्या ने यह मेडल अंडर 19 पीप साइट एयर राइफल गर्ल्स इंडिविजुअल श्रेणी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा 400 में से 399 का स्कोर बनाकर प्राप्त किया है। अनन्या एसजीएफआई और खेलो इंडिया के लिए भी क्वालिफाई किया है। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्रा को बधाई दी। संवाद