दो नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे
नए नियमों के मुताबिक कॉलेज, स्कूल, विवि में दो नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। इसके बाद ही डीएससी जारी किया जाएगा। पहला नोडल अधिकारी निदेशक, प्राचार्य, प्रधानाचार्य स्तर का होगा। वहीं, दूसरा नोडल वित्त अधिकारी, लेखाधिकारी या कॉलेज के अध्यापक को बनाया जाएगा। अब 22 अगस्त तक नए सत्र के लिए छात्रवृत्ति का डाटा तैयार होगा।
दो साल की देनी होगी जानकारी
सभी शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति के संबंध में दो साल की संपूर्ण जानकारी देनी होगी। वर्ष 2021-22 और 2022-23 में वर्गवार छात्रों की कोर्स में दाखिला लेने की सूचना भी देनी होगी।
संस्था का पता, संस्था को प्रथम बार मान्यता कब मिली, मान्यता प्रदान करने वाले सक्षम अधिकारी का नाम, संस्था में संचालित कोर्स आदि से संबंधित सभी प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियां देनी होगी। वहीं, एक शपथ पत्र भी शिक्षण संस्थान को देना होगा।
अनियमितता पर गिरेगी गाज
सभी स्कूल-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा गया है। अगर कहीं भी अनियमितता मिलेगी तो सख्त कार्रवाई होगी। - सुनील कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी