फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संगीत सोम बोले- पीडीए में ए का मतलब आतंकवाद और अतीक, युवाओं से की फिल्म धुरंधर से सीख लेने की अपील

Tue, 31 Mar 2026 09:30 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के भगवानपुर गांव बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवानपुर गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण समारोह में पूर्व विधायक संगीत सोम ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने प्रतिमा को तोड़कर कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया था, लेकिन दोबारा प्रतिमा स्थापित कर इसके अनावरण कराने का संकल्प पूरा किया गया। इस दौरान सपा सुप्रीमो और पीडीए के बारे में भी बोले। उन्होंने कहा कि पीडीए में ए का मतलब अखिलेश, आतंकवाद और अतीक अहमद है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पीडीए में से पीडी खत्म हो चुका है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दलितों की बात करते हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में ही दलितों का काफी शोषण हुआ है। आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल दलित समाज को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
 

इस दौरान हालिया फिल्म धुरंधर का जिक्र करते हुए संगीत सोम ने कहा कि युवाओं को आतंकवाद और गुंडागर्दी का मुकाबला करना होगा। जातिवाद से ऊपर उठकर समाज से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थ विकसित किए हैं। इससे उनके विचारों को सम्मान मिला है।
 
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. रवि प्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम में बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने की अपील भी की । इस दौरान महंत ज्ञानदास, साध्वी रेणुका, ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा, राजेंद्र, सुनीता, पिंकी, प्रताप लोईया, ऋषिपाल भंडारी, अनुज, कपिल जाटव, ईश्वर, संजय, धीरज आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें