डेढ़ साल में 122 दवा सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
एफएसडीए की औषधि विंग ने करीब डेढ़ साल में दवा आदि के 224 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 102 सैंपलों की ही रिपोर्ट आई है। 122 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। दवाओं के सैंपलों की जांच लखनऊ की प्रयोगशाला में होती है। सैंपलों के दबाव के कारण रिपोर्ट आने में देरी होती है। यही वजह है कि पिछले तीन माह से किसी दवा के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई थी। अब नए साल में 20 सैंपलों की रिपोर्ट आई है।
मानक से कम हैं 19 ड्रग इंस्पेक्टर
मेरठ में करीब चार हजार मेडिकल स्टोर हैं। मानकों के अनुसार 200 मेडिकल स्टोरों पर एक ड्रग इंस्पेक्टर होना चाहिए। लेकिन एक ही ड्रग इंस्पेक्टर तैनात है। लिहाजा 19 कम हैं। दो ड्रग इंस्पेक्टरों की यहां तैनाती है, लेकिन इनमें से एक पद खाली चल रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/