कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी स्थित एक पेप्सी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कंपनी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
नंगलाताशी गांव निवासी दीपक जंगेठी गांव के पास पेप्सी कंपनी में एक साल से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। शनिवार की रात में कंपनी में सामान की गाड़ी आई थी। गाड़ी में कुछ सामान ऊपर निकल रहा था जो ऊपर जा रही 11 हजार की की लाइन से टच हो गया। चलते दीपक ने गेट खोला तो उसमे करंट होने के चलते दीपक को जोरदार झटका लगा। जिसके बाद कंपनी के अन्य कर्मचारी आनन-फानन में दीपक को लेकर अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं पता चलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और कंपनी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान परिजनों ने कंपनी मालिक को मौके पर आने के लिए कहा, लेकिन जब मालिक घंटों तक नहीं पहुंचा तो परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद कंपनी मालिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी।
वहीं, मृतक की मां का कहना था कि दो माह पहले उसके बड़े बेटे की भी मौत हो गई। अब उसके घर में कोई कमाने वाला भी नहीं बचा है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी तपेश्वर सागर का का कहना है कि मृतक का पंचनामा भरकर शव पीएम को लिए भेजा जा रहा है और तहरीर आधार पर कार्रवाई की जाएगी।