यूपी पुलिस की प्रतिष्ठा को मिला वैश्विक सम्मान
रिया वर्मा की इस उपलब्धि से न केवल सहारनपुर पुलिस बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है। उनका प्रदर्शन भारतीय महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिभा और क्षमता का प्रमाण है।
एसएसपी ने किया सम्मानित, बताया प्रेरणास्रोत
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रिया वर्मा की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, कठोर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस बल के मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और वह अन्य पुलिसकर्मियों व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। इस उपलब्धि पर एसएसपी द्वारा महिला कांस्टेबल रिया वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।