फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ओवैसी की सभा से पहले सचिन सिरोही की चेतावनी, शौकत अली की गिरफ्तारी और कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की मांग

Sat, 14 Nov 2026 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के नौचंदी ग्राउंड में 14 नवंबर को होने वाली AIMIM की जनसभा से पहले सचिन सिरोही ने ओवैसी को चेतावनी दी। उन्होंने शौकत अली की गिरफ्तारी और सभा की वीडियोग्राफी कराने की मांग की।

 

विज्ञापन
सचिन सिरोही को पुलिस ने किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौचंदी ग्राउंड में 14 नवंबर को होने वाली AIMIM की जनसभा को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को चेतावनी देते हुए कहा कि सभा में राष्ट्रविरोधी, हिंदू धर्म के खिलाफ या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में गलत बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन




उन्होंने ऐसी स्थिति में विरोध करने और मेरठ पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने जनसभा से पहले AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का मेरठ दौरा: आज शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा अलर्ट, माल रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित

Trending Videos

विवादित बयानबाजी पर विरोध और कार्रवाई की चेतावनी
सचिन सिरोही ने कहा कि 14 नवंबर को नौचंदी ग्राउंड में होने वाली सभा के दौरान यदि ओवैसी की ओर से राष्ट्रविरोधी या हिंदू धर्म के खिलाफ कोई बयान दिया जाता है अथवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गलत टिप्पणी की जाती है तो संगठन इसका पूर्ण विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि मेरठ का माहौल किसी भी तरह की विवादित बयानबाजी से दोबारा बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

शौकत अली के पुराने बयान का मामला उठाया
सिरोही ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के करीब सात महीने पहले मेरठ में हुई जनसभा में दिए गए कथित बयान का भी मुद्दा उठाया। उनके अनुसार, शौकत अली ने उस सभा में कहा था, "अगर किसी ने मुस्लिमों का एनकाउंटर किया तो हम उसका एनकाउंटर कर देंगे।" इस बयान को लेकर मेरठ के लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सचिन सिरोही ने दावा किया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक शौकत अली की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि 14 नवंबर की सभा से पहले या सभा के दौरान शौकत अली की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए। इसके लिए उन्होंने मेरठ पुलिस को गिरफ्तारी के आदेश देने की मांग भी की।
विज्ञापन

जनसभा की वीडियोग्राफी कराने की मांग
सचिन सिरोही ने जनसभा की अनुमति दिए जाने को लेकर भी मेरठ पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने की मांग की, ताकि सभा के दौरान किसी भी तरह की विवादित बयानबाजी होने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम में कोई आपत्तिजनक बयान दिया जाता है तो पुलिस प्रशासन को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मेरठ का माहौल खराब करने वाली किसी भी बयानबाजी का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें