25 हजार से अधिक श्रद्धालु रखेंगे व्रत
शहर में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु छठ महापर्व में शामिल हो रहे हैं। प्रमिला देवी, संगीता देवी, गोपाल मुखिया, ललिता देवी, सोनिया देवी, मंजू देवी गोस्वामी और सीता देवी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखा है।
शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान सोमवार सुबह उषा अर्घ्य के साथ पूरा होगा। शनिवार को खरना पूजन के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।
जानिए छठ महापर्व का पूरा कार्यक्रम
- शनिवार, खरना: शाम को खरना पूजन होगा। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा।
- रविवार, संध्या अर्घ्य: व्रती अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे।
- सोमवार, उषा अर्घ्य: सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।