रोहटा स्थित किनौनी गांव के संपर्क मार्ग पर स्थित हिंडन नदी के पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली के हिंडन नदी में गिरने के कारण चार महिलाएं डूब गईं। एक की मौके पर मौत हो गई। तीन को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।