फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: होमगार्ड से मारपीट प्रकरण में रिटायर्ड दरोगा का बेटा गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 09:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की गंगा काॅलोनी में यातायात विभाग के होमगार्ड के साथ कार सवार युवकों ने अभद्रता की थी।  
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की गंगा काॅलोनी में यातायात विभाग के होमगार्ड के साथ कार सवार युवकों ने अभद्रता की थी।  उनकी वर्दी भी फट गई थी। इस मामले में रिटायर्ड दरोगा के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 
मेरठ की गंगा कालोनी बागपत रोड निवासी शिव कुमार यातायात विभाग में होमगार्ड हैं। बुधवार शाम शिव कुमार हापुड़ अड्डे के पास पुलिस कांस्टेबल के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां आ गए। उन्होंने शिव कुमार से अभद्रता शुरू कर दी थी। शिव कुमार ने विरोध किया तो दोनों ने हमला कर दिया। होमगार्ड की वर्दी फट गई। चोट भी लगी।

विज्ञापन

घटना की नौचंदी थाने में तहरीर दी। होमगार्ड ने दोनों हमलावरों की पहचान रिटायर्ड दरोगा सोमपाल सिंह चौधरी के बेटे अक्षय चौधरी मूलनिवासी ग्राम लपराना थाना झिंझाना जनपद शामली व हाल पता न्यू शालीमार गार्डन रोहटा रोड थाना टीपीनगर (वर्तमान किरायेदार योगीपुरम थाना कंकरखेड़ा) और रवि गुप्ता के रूप में की।

यह भी पढ़ें: Shamli: युवती के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या प्रयास, हालत गंभीर

रात में दबिश के दौरान रवि तो हाथ नहीं आया लेकिन अक्षय चौधरी को उसके घर से दबोच लिया। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इससे पहले भी पुलिस से आबूलेन पर भी अभद्रता की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें