फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रिटायर्ड फौजी ने हाईवे पर जमकर मचाया हुड़दंग, लाइसेंसी पिस्टल से बाइक सवार युवकों पर की फायरिंग

Sun, 10 Dec 2023 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हाईवे पर रिटायर्ड फौजी ने बाइक सवारों पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। हमले में युवक बाल बाल बचे। वहीं युवकों ने भी तमंचे से फायर किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व रिटायर्ड फौजी दोनों को थाने ले आई। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार देर रात एक रिटायर्ड फौजी ने हाइवे पर जमकर हुड़दंग मचाया। रिटायर्ड फौजी ने कहासुनी के बाद बाइक सवार दो युवकों पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पुलिस मौके और पहुंची। पुलिस आरोपी युवक को पड़कर खाने ले आई। वही हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। 
विज्ञापन


कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित ग्रैंड ड्रीम रिजॉर्ट के सामने शनिवार देर रात गलत दिशा से आ रहे बुलेट सवार युवक ने अपाचे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए थे। पीड़ितों की आरोपी युवक से कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से युवकों पर दो राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों युवक मौके से भाग गए। इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। भीड़ ने आरोपी युवक को मौके से पकड़ लिया। आरोपी युवक की पहचान सरधना रोड से डिफेंस एंक्लेव निवासी अनुज के रूप में हुई है। आरोपी रिटायर्ड  फौजी है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी युवक को पड़कर थाने ले आई। पुलिस को आरोपी फौजी के पास से चार कारतूस व लाइसेंसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें