फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका को गला घोंटकर मारा

Wed, 12 Oct 2022 10:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ निवासी प्रेमी ने हरिद्वार में रहने वाली अपनी प्रेमिका से उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मकान में ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में मेरठ निवासी प्रेमी ने प्रेमिका सरिता की उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती शादी का दबाव बना रही थी। बाद में आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


सिडकुल पुलिस ने बताया कि मसूरी थाना इंचौली मेरठ निवासी अमित नेहरू कालोनी में किराये पर रहता है।

अमित का बैरागी कैंप निवासी सरिता से सात महीने से प्रेम प्रसंग था। सरिता अक्सर अमित से मिलने आती थी। मंगलवार दोपहर भी आई थी। दोपहर बाद अमित कमरे में ताला लगाकर चला गया।

मकान मालिक ने सरिता को आते देखा था, लेकिन जाते हुए नहीं। सरिता की स्कूटी भी घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो सरिता बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शादी का दबाव बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान अमित ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें