फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: माहौल बिगाड़ने की कोशिश खरखौदा में धार्मिक स्थल पर फेंके गोवंश के अवशेष, गांव में तनाव

Wed, 29 Dec 2021 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा में बुधवार को फफूंडा के प्राचीन धार्मिक स्थल पर आज सुबह गोवंश की खाल व अवशेष पड़े मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और अवशेषों को मिट्टी में दबवाया। 
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस को जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा में बुधवार को कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। क्षेत्र के फफूंडा में प्राचीन धार्मिक स्थल पर आज सुबह गोवंश की खाल व अवशेष पड़े मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को उठवाकर मिट्टी में दबवाया। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फफूंडा के प्राचीन शिव मंदिर में आज सुबह ग्रामीण जब पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष पड़े देखकर नाराजगी जताई। मौके पर अन्य ग्रामीण भी एकत्र हो गए। वहीं परिसर में ही बने हनुमान मंदिर पर भी गोवंश अवशेष पड़े मिले। इस पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: बेखौफ बदमाशों ने सिपाही से लूटी राइफल, पुलिसकर्मी को तमंचे की बट से मारकर किया लहूलुहान
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया और अवशेष उठाकर मिटटी में दबवा दिए। हालांकि ग्रामीणों के बीच तनाव का माहौल है। बताया गया कि इस धार्मिक स्थल से पहले भी मूर्तियां चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं।

कई बार अराजक तत्वों द्वारा देवी देवताओं की मूर्तियां तोड़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता रहा है। बुधवार को फिर से ऐसी घटना से होने से ग्रामीण में गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


वहीं मामले की जानकारी लगते ही सीईओ किठौर का चार्ज देख रहे आईपीएस चंद्रकांत मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे से की घटना की जांच पड़ताल की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें