फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कब्रिस्तान के पास सरकारी भूमि पर रात में करा रहे थे धार्मिक स्थल का निर्माण, पुलिस ने हिरासत में लिए

Tue, 08 Apr 2025 02:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर ओ ब्लॉक में कब्रिस्तान के पास सरकारी भूमि पर देर धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया और हिरासत में लिए लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर ओ ब्लॉक में कब्रिस्तान के पास सरकारी भूमि पर देर धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे लोगों को पुलिस ने देख लिया। पुलिस ने जब परमिशन के बारे में पूछा तो दिखा नहीं पाए।  पुलिस ने मौके से निर्माण को हटवाया। मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगानगर-अब्दुल्लापुर को जोड़ने वाले रास्ते पर ओ ब्लॉक में कब्रिस्तान हैं। उसके ठीक बराबर से 1986 से बाबा बुध प्रकाश की समाधि बनी है। उसी के ठीक पीछे सोमवार रात कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने 1 फिट की बाउंड्री भी कर दी।  

यह भी पढ़ें: Fire In Meerut: सुपरटेक पाम ग्रीन में जेनरेटर में लगी भीषण आग, घरों से निकलकर भागे लोग, 500 परिवार प्रभावित

विज्ञापन

रात डेढ़ बजे गस्त के दौरान पुलिस के गाड़ी वहां से निकली तो उन्होंने निर्माण होते देखा। पुलिस मामले की जानकारी ली। लोगों  से निर्माण करने के अनुमति मांगी। परंतु वह दिखा नहीं सके। लोगों ने बताया कि यह सरकारी भूमि है, उस लिए वह निर्माण कर रहे थे। पुलिस ने लोगों से उक्त बाउंड्री को हटवा दिया।

मौके से करीब आधा दर्जन लोगों को गंगानगर थाने ले आई। थाने पर क्षेत्र के मौजिज लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस से वार्ता की। गंगानगर थाना इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक कुछ लोग रात में निर्माण कार्य कर रहे थे। टीम को लगा कि किसी प्लॉट पर कब्जा तो नहीं किया जा रहा। पूछताछ में जानकारी हुई कि यहां धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे है। उनके पास कोई अनुमति भी नहीं थी। जिसके चलते काम रुकवा दिया गया है। कुछ लोगों को थाने लाया गया है।
विज्ञापन

मेडा की है भूमि
जानकारी के अनुसार कब्रिस्तान के बराबर में करीब 1000 गज भूमि खाली पड़ी है। जहां काफी संख्या में पेड़ खड़े हैं। वहीं पर ये समाधि बनी हुई थी। उसी पर लोग निर्माण कर रहे थे। इस मामले में अभी किसी के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें