फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सड़क पर रखकर अश्लील साहित्य के साथ बेची जा रही थीं धार्मिक पुस्तकें, महामंडलेश्वर ने कर दिया हंगामा

Mon, 21 Oct 2024 08:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस ने इस मामले में आमिल नाम के दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह धार्मिक पुस्तकों पर पैर रखकर खड़ा था। उसे इस बात का भी अहसास नहीं था कि यह एक आपराधिक कृत्य है। 
विज्ञापन
सड़क पर रखकर बेची जा रही थीं ये पुस्तकें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर बाजार थाना क्षेत्र में आयकर कार्यालय के सामने धार्मिक पुस्तकों पर पैर रखकर बेचने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। विश्व हिन्दू परिषद और वेस्ट एंड रोड स्थित बालाजी मंदिर के महंत महेंद्र दास मौके पर पहुंचे। उन्होंने विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आठ बोरे पुस्तक थाने ले जाकर आरोपी को शांति भंग के आरोप में कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महेंद्र दास जी महाराज और हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
आयकर कार्यालय से महताब जाने वाली सड़क पर बाजार लगता है। यहां पर सोमवार को आमिल धार्मिक किताबों पर चप्पल पहने पैर रखकर बेच रहा था। धार्मिक किताबों के बराबर में अश्लील किताबें भी रखी थीं। विश्व हिन्दू परिषद के महानगर संगठन मंत्री तेजपाल, बाला जी मंदिर के महंत महेंद्र दास मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

धार्मिक किताबें समेटते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने आमिल से भी मारपीट कर दी। महंत महेंद्र दास ने कहा कि हमारे धर्म की किताबों पर पैर रखकर बेचा जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सचिन बालाजी, पवन निशाांत अग्रवाल, सुमित पंडित कार्यकर्ता ने विरोध व हंगामा किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विक्रेता का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

तहरीर थाने में दी, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा
इस मामले में निशांत अग्रवाल निवासी सदर ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी लेकिन उनका कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। केवल शांतिभंग में कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें