फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ‘तबादला काफी नहीं, संपत्ति की हो जांच’, रवि गौतम का सात दिन से धरना जारी, महापंचायत का किया एलान

Thu, 27 Aug 2026 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में कलेक्ट्रेट गेट बवाल के आरोपी रवि गौतम का कमिश्नरी पार्क में सातवें दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने 30 अगस्त को कमिश्नरी पर महापंचायत का एलान करते हुए अविनाश पांडेय और अभिजीत कुमार के खिलाफ जांच व प्राथमिकी की मांग की।
विज्ञापन
रवि गाैतम धरने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कलेक्ट्रेट गेट पर हुए बवाल के आरोपी रवि गौतम का कमिश्नरी पार्क में धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। रवि गौतम ने 30 अगस्त को कमिश्नरी पर महापंचायत करने का एलान किया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि केवल आईपीएस अविनाश पांडेय का तबादला कोई ठोस कार्रवाई नहीं है। उन्होंने अविनाश पांडेय और एसपी देहात अभिजीत कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

30 अगस्त को कमिश्नरी पर होगी महापंचायत
रवि गौतम ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर 30 अगस्त को कमिश्नरी पर ही महापंचायत की जाएगी। वह पिछले सात दिनों से कमिश्नरी पार्क में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि ललिता गौतम मामले में पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: दो दिन से तैयारी में थे बदमाश, रेकी के बाद जिम के बाहर दिया वारदात को अंजाम

रवि गौतम को पीटते एसएसपी अविनाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
तबादले को बताया अधूरी कार्रवाई
रवि गौतम ने कहा कि तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय का तबादला पर्याप्त कार्रवाई नहीं है। उन्होंने अविनाश पांडेय और एसपी देहात अभिजीत कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की। साथ ही दोनों समेत पिटाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

ललिता गौतम मामले के विरोध से जुड़ा है विवाद
रोहटा थाना क्षेत्र में दलित छात्रा ललिता गौतम का शव मिलने के बाद परिजनों ने अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों ने आठ जुलाई को कलेक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठियां फटकारी थीं।

इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय के बंदी वाहन के अंदर रवि गौतम को कई थप्पड़ मारने का वीडियो सामाजिक माध्यम पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद मामला काफी चर्चा में आया।
विज्ञापन

महापंचायत रोकने के लिए अधिकारियों ने बढ़ाई सक्रियता
महापंचायत के एलान के बाद पुलिस अधिकारी इसे रोकने के प्रयास में जुट गए हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि रवि गौतम की ओर से महापंचायत का एलान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज के सभी लोगों के संपर्क में है, ताकि महापंचायत न हो।

सात दिन से जारी है धरना
रवि गौतम का कहना है कि जब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा। उनकी प्रमुख मांगों में संबंधित पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी, संपत्ति की जांच और कथित पिटाई के मामले में कार्रवाई शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें