कई जगह चल रहे हैं मसाज पार्लर
शहर में कई जगह मसाज पार्लर चल रहे है। जिसमें लोगों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसके अलावा शास्त्रीनगर, आबूलेन, दिल्ली रोड पर स्पा सेंटरों पर गलत काम हो रहा है। इसकी शिकायत पुलिस के पास आ रही है।
दाे जगह और कार्रवाई
पुलिस टीम ने इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र और नौचंदी थाना क्षेत्र के दो अन्य स्पा और मसाज पार्लर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस का दावा है कि यहां से कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं दिखीं। जिसके चलते इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
कई वीडियो की हुई थीं रिकाॅर्ड
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मसाज पार्लर का पैसा अलग लेते थे। यदि किसी को गलत काम करना होता था, तो संचालिका उसके पैसे अलग से वसूलती थी। कई लोगों की वीडियो भी इन्होंने बना रखी है। इन सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए है।
संचालिका और सात युवक गिरफ्तार, महिलाओं को छोड़ा
पुलिस ने मसाज पार्लर संचालिका सरधना के मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी आहाना खान, कांशीराम कॉलोनी के खालिद, जेपी स्ट्रीट रोहटा रोड टीपीनगर के सुरेंद्र और सौरभ, भूमिया का पुल ब्रह्मपुरी के समीर, गांव अजराड़ा मुंडाली के हयात और शादाब व बड़ागांव फलावदा के उबैज को गिरफ्तार किया है। महिलाओं को बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया है। पार्लर में दिल्ली नोएडा से महिला व युवतियों को लाकर देह व्यापार से मोटी कमाई की जाती है।