प्रमुख सचिव लोक निर्माण और जिले के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे। वह सबसे पहले खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने लेबर रूम, ऑक्सीजन प्लांट व दवाओं के रखरखाव की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। वह जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करने भी पहुंचे।
मेरठ के खरखौदा में प्रमुख सचिव लोक निर्माण और जिले के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण आज निरीक्षण करने जिले में पहुंचे हैं। खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने लेबर रूम से लेकर ऑक्सीजन प्लांट, दवाओं व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी की।
यह भी पढ़ें:Ajay Mishra Controversy: राकेश टिकैत का टेनी पर पलटवार, कहा-गुस्सा तो आएगा ही, उसका लड़का एक साल से जेल में है
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने गांव कैली में पंचायत भवन की लाइब्रेरी सभागार कक्ष सहित प्राथमिक विद्यालय सभी का निरीक्षण किया। इसेक साथ ही प्रमुख सचिव ने कक्षा चार में पढ़ने वाले कुछ छात्र छात्राओं से नौ का पहाड़ा भी सुना। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर में बना मिड डे मील के मैन्यू के अनुरूप बनाया गया दाल चावल भी खाया।
प्रमुख सचिव ने प्राथमिक विद्यालय में जल, शौचालय आदि की व्यवस्था परखी, जिस पर नोडल अधिकारी ने संतुष्टि जाहिर की।