फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जांच के बहाने ब्यूटी पार्लर में करा दिया गर्भवती का प्रसव, जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी

Sat, 07 Oct 2023 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में एक प्रसूता की जांच के बहाने ब्यूटी पार्लर में डिलीवरी करा दी गई, इससे जच्चा और बच्चा की हालत बिगड़ गई। ऑपरेशन नहीं कराने पर 10 हजार रुपये मांगने का भी आरोप है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के गांव पिठलोकर निवासी प्रसूता को मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना में स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराने के बाद पास में स्थित ब्यूटी पार्लर में ले जाकर डिलीवरी कराने का मामला सामने आया है। नर्सिंग होम की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर से शिकायत की तो उन्होंने मुल्हेड़ा चौकी में पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही तहरीर दे दी। इस मामले में शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने थाना सरधना पहुंचकर पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित साकिब पुत्र इस्लाम ने तहरीर देते हुए बताया कि 29 सितंबर को उसकी पत्नी को प्रसव के लिए कस्बा बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के ले गया था। इसी दौरान बाहर खड़ी महिला डॉक्टर ने जांच के नाम पर गर्भवती को अस्पताल के बाहर बने ब्यूटी पार्लर में भर्ती करा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि प्रसव में ऑपरेशन नहीं कराने पर जच्चा-बच्चा की जान का खतरा बताकर उससे 10 हजार रुपये ले लिए। कुछ देर बाद ही जच्चा-बच्चा को घर भेज दिया। 

घर आने के बाद भी जच्चा का खून का रिसाव बंद नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि प्रसव गलत तरीके से कराया गया है। जब उन्होंने इसकी शिकायत डॉक्टर से की तो आरोपी पक्ष ने मुल्हेड़ा चौकी पर जच्चा के पति के खिलाफ तहरीर दे दी। 

आरोपियों ने पीड़ित पक्ष से सवा लाख रुपयों की मांग का आरोप लगाकर मुल्हेडा पुलिस चौकी में शिकायत कर दी। आरोप है कि सवा लाख रुपये न देने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई है। 

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें