फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर कदमताल करेंगी मेरठ की पूजा अहलावत

Sat, 07 Jan 2023 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की कैडेट पूजा अहलावत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कदमताल करती नजर आएंगी। पूजा आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उनके चयन से परिजन काफी खुश हैं।
विज्ञापन
पूजा अहलावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मेरठ की कैडेट पूजा अहलावत कर्तव्य पथ पर कदमताल करती दिखाई देंगी। गंगानगर निवासी पूजा 71 यूपी बटालियन एनसीसी वाहिनी में अंडर ऑफिसर कैडेट हैं। वह बताती हैं कि एनसीसी से जुड़ने के वक्त कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह मौका मिलेगा। आज यह एक सपना जैसा लग रहा है। 

विज्ञापन


पूजा अहलावत आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। पिता संदीप कुमार भाजपा नेता हैं और माता अर्चना गृहिणी हैं। पूजा गत 30 दिंसबर 2022 से ही दिल्ली में हैं। तीन जनवरी को देश की 17 एनसीसी डायरेक्ट्रेट के 153 कैडेट्स का परेड के लिए चयन हुआ। मेरठ हेडक्वार्टर से कैडेट पूजा ही परेड में शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: हाजी याकूब पर कसा शिकंजा, पुलिस ने आधी रात को दिल्ली से धर दबोचे पिता-पुत्र, कोर्ट में होंगे पेश
विज्ञापन


वह बताती हैं कि कम उम्र में मेरे लिए यह अविश्वसनीय उपलब्धि है। रोजाना सुबह 8:30 से शाम पांच बजे तक परेड का कठिन अभ्यास चल रहा है। भारत के प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से मिलने के लिए उत्सुक हूं। 
विज्ञापन


पहली चाल देख किया चयन 
एनसीसी अधिकारियों ने कैडेट पूजा का चयन पहली चाल देखते ही कर लिया। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए आखिरी पड़ाव तीन जनवरी को हुआ। देशभर के 17 एनसीसी डायरेक्ट्रेट के 200 कैडेट्स ने भाग लिया। पूजा ने बताया कि अधिकारी 30 कदम चलाकर परखते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें