फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शराब पीकर हाईवे के बीच में गाड़ी खड़ी करके सो गया पुलिसकर्मी, कोहरे में कई वाहन टकराए, वीडियो वायरल

Wed, 24 Dec 2025 06:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रवेश कुमार नाम का पुलिसकर्मी शराब के नशे में हाईवे के बीच में कार खड़ी करके उसमें सो गया। टक्कर लगने के बाद लोगों ने विरोध किया तो उसने वर्दी का रौब गालिब किया। सीओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
आरोपी पुलिसकर्मी और क्षतिग्रस्त हुई एक कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में हाईवे के बीच में कार खड़ी करके सो गया। रात में कोहरे के कारण कई वाहन इस कार से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि जब अन्य वाहन चालकों ने आरोपी पुलिसकर्मी को समझाने का प्रयास किया तो उसने गालीगलौज की। 
विज्ञापन

 

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह टैक्सी चालक है। मंगलवार रात में हापुड़ में बुकिंग पर गया था। रात करीब 12 बजे जब वह लौट रहा था तो सड़क पर कोहरा था। वह खरखौदा बाईपास पर पहुंचा तो उसकी कार बीच रोड पर खड़ी एक कार से टकरा गई। 
 

उससे पहले भी वहां कई वाहन कार से टकराकर खड़े थे। उक्त कार में प्रवेश कुमार नाम का एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। लोगों ने बताया कि वह बीच हाईवे पर अपनी कार खड़ी कर सो गया था। अन्य वाहन चालकों ने जब उससे अपनी गाड़ी को सड़क के बीच में खड़ी करने का कारण पूछा तो उसने वर्दी का रौब गालिब करते हुए उनके साथ गालीगलौज की। 
 
विज्ञापन

बाद में राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस कंट्रोल रूम की एक टीम आई और दो क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने साथ थाने ले गई। इस मामले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ किठौर प्रमोद सिंह का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो के आधार आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें