फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैपः राज खुलने के बाद युवती को रिमांड पर लेगी पुलिस, आरोपी जेल में

Fri, 25 Dec 2020 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी आरती... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती को पुलिस जल्द रिमांड पर ले सकती है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवती के पास मिले पांच मोबाइल के डाटा की जांच चल रही है। मोबाइल में छिपे राज खुलने के बाद पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं बृहस्पतिवार को नौचंदी पुलिस ने आरोपी आरती और अंकुर को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा के अनुसार, आरती के पास मिले पांचों मोबाइल की जांच साइबर सेल में चल रही है। इन मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा की रिकवरी के लिए उन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मामले में साक्ष्य एकत्र करने के बाद आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। मामला फौजियों से जुड़ा है। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां एटीएस और आईबी भी आरोपियों को रिमांड पर ले सकती हैं। नौचंदी पुलिस ने दोनों आरोपियों के बैंक अकाउंट की भी जानकारी ली है।

फौजियों से भी ली जा सकती है जानकारी
हनी ट्रैप के शिकार फौजियों से भी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर सकती हैं। पुलिस का दावा है कि दो फौजियों से ठगा गया सामान आरोपियों के पास से बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां उन फौजियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं, जो इनके शिकार हुए हैं।
विज्ञापन


यह मामला बहुत गंभीर है। पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों भी जांच कर रही हैं। सुरक्षा में सेंधमारी का कोई भी इनपुट बरामद मोबाइलों में मिला तो दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

-अजय कुमार साहनी, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें