तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी का गैंग मेरठ और बागपत में सक्रिय हो रहा है। सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण से रंगदारी मांगने के मामले में मेरठ पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है।
बागपत जनपद में ईंट भट्ठा व्यवसायी देशराज एवं हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या में सुनील राठी को नामजद किया गया है। मेरठ और बागपत में चार लोगों को सुनील राठी से खतरा बताया जा रहा है। इसको लेकर मेरठ पुलिस भी जांच पड़ताल करने में जुट गई है। सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण से सुनील राठी की मां राजबाला के नाम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मेरठ पुलिस सुनील से पूछताछ करने के लिए तिहाड़ जेल में जा सकती है।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। कुख्यात सुनील के खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। गैंग से जुड़े लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
धमकी भरी चिट्ठी के मामले में एक दबोचा
सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण और सुभारती मैनेजमेंट को पंजाब जेल में बंद कुख्यात अमित भूरा के नाम से भेजी गई धमकी भरी चिट्ठी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। चिट्ठी भेजने वाले बदमाशों की गाड़ी लावारिस हालत में मिल गई थी। धमकी मिली थी कि विधान और विराट मेडिकल स्टोर उनके आदमियों को आवंटित कर दिया जाए। अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। इस चिट्ठी में मानसी आनंद का नाम भी लिखा था।
यह भी पढ़ें: ईद उल अजहा: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घरों में अदा की गई नमाज, मेरठ में तैनात हैं 1800 जवान, तस्वीरें
वहीं बागपत पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी गैंग के शूटरों की तलाश में हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और देहरादून में छापा मारा। इसके साथ ही पुलिस ने उत्तराखंड में पुराने ठिकानों पर भी दबिश दी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि परमवीर तुगाना हत्याकांड में नामजद रोबिन कई दिन तक देहरादून में रहा। पुलिस देहरादून पहुंची, लेकिन तब तक रोबिन ने ठिकाना बदल दिया। पुलिस को परमवीर तुगाना और देशपाल बदरखा की हत्या में वांछित अन्य आरोपियों की भी तलाश की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/