सोशल मीडिया पर नजर
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के चारों जनपदों के कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं कि सोशल मीडिया पर लगातार मॉनिटरिंग की जाए। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट डालने या अवैध पार्टियों के लाइव प्रसारण पर तत्काल कार्रवाई होगी।
डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि होटल, क्लब और फार्म-हाउस में क्षमता से अधिक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी और इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था अनिवार्य है। साथ ही नववर्ष के कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।