मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित बॉम्बे बाजार में कार सवार दंपती से अभद्रता करने वाली महिला दरोगा रतना राठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई की।
बाजार में कार हटाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार रविवार शाम महिला दरोगा रतना राठी अपनी कार से बॉम्बे बाजार पहुंची थीं। उन्होंने आगे खड़ी एक कार को हटाने के लिए कहा, जिसमें एक दंपती सवार था। आरोप है कि कार चला रहे युवक से महिला दरोगा ने ऊंची आवाज में बात की और उसे हड़काना शुरू कर दिया। जब कार में बैठी महिला ने बीच-बचाव की कोशिश की तो महिला दरोगा ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए ‘देख लेने’ की धमकी दी।