उन्होंने अपनी होंडा सिटी कार एडीएम सिटी के आवास के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस पहुंचे तो उनकी कार गुम थी। सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी। जहां पता चला कि यातायात पुलिसकर्मी उनकी कार को खींचकर पुलिस लाइन ले गए हंै। सपा कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच गए।
आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी भी समर्थकों के साथ आ गए। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी कार को जान बूझकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठाया गया है। उनके कार के पास एक दर्जन अन्य वाहन खड़े थे। आप जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस मनमानी कर लोगों को परेशान कर रही है। सपा जिला उपाध्यक्ष जीतू नागपाल ने कहा कि आज जाम की समस्या को लेकर एसपी ट्रैफिक कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन देंगे।
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि कार सड़क किनारे खड़ी थी। जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। इसलिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार को पुलिस लाइन ले गए थे। नियमानुसार कार्रवाई की गई है।