फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने किया नकली दुल्हन का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, दर्जनों युवकों से लाखों ठग चुका है गिरोह

Sun, 02 Jun 2019 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंवारे युवकों को दुल्हन दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का शनिवार को मेरठ में परतापुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नकली दुल्हन समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर के मुताबिक घाट निवासी सोनू की शादी कराने की एवज में सपना और प्रवीन ने एक युवती (दुल्हन) दिखाकर डेढ़ लाख की नगदी और सोने चांदी के जेवर ठग लिए थे। लेकिन उसके बाद न युवती अपने ठिकाने पर मिली और न ही सपना और प्रवीन। पीड़ित पक्ष ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।  
विज्ञापन

शनिवार को सोनू पक्ष के लोगों ने सपना व प्रवीन को गांव में देखा तो उनको पकड़कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने सपना और प्रवीन के अलावा पूजा नाम की महिला को भी हिरासत में ले लिया। बताया गया कि यह शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह है जिसके अन्य आरोपी सुरेंद्र, मनोज और मदन निवासी हस्तिनापुर हैं। 

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कई कुंवारे या जिनकी पत्नी की मौत हो चुकी है, उनसे ठगी कर चुका है। अंदेशा है कि एक दर्जन से अधिक ऐसे लोगों को नकली दुल्हन अपना शिकार बना चुकी है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें