फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज: मेरठ में मस्जिदों के बाहर तैनात रहा पुलिस बल, ड्रोन से हुई निगरानी

Fri, 03 Oct 2025 03:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बरेली हिंसा के बाद मेरठ में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, अधिकारियों ने गश्त की और ड्रोन व बम डिस्पोजल स्क्वॉड की मदद से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई।

विज्ञापन
मेरठ में जुमे की नमाज को लेकर रहा अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पोस्टर विवाद को लेकर हुई हिंसा के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलर्ट जारी हे। हालांकि पुलिस प्रशासन के इस अलर्ट के बीच मेरठ में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन


बरेली हिंसा के बाद मेरठ भी अलर्ट घोषित किया गया था, जिसके चलते पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही। शहर से लेकर देहात तक सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। जबकि अधिकारियों ने भी हर गतिविधि पर पैनी नज़र बनाए रखी।

विज्ञापन

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर पुलिस को अलर्ट मोड पर एक्टिव रहने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की गई और लगातार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस और अधिकारियों ने गश्त की। 

एक्टिव दिखा बम डिस्पोजल स्क्वायड, संदिग्ध वाहनों और वस्तुओं को किया चैक 
हाई अलर्ट के बीच बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी एक्टिव नजर आया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में बम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ डॉग स्क्वॉड ने भी संदिग्ध वाहनों और वस्तुओं की चेकिंग की। इस दौरान राहगीरों के सामान को भी चैक किया गया।

विज्ञापन

मवाना में रही पुलिस बल की चौकसी
देहात क्षेत्रों की बात करें तो यहां मवाना में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसपी देहात ने नगर में अटोरा रोड के पास बड़ी मस्जिद पर पहुंच कर लिया जायजा लिया। नगर में दो दिन पूर्व 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर मोहल्ला मुन्नालाल डाकखाने वाली गली में लगा दिए थे जिसको लेकर आज जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने अलर्ट की स्थिति बनाए रखी। 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मवाना नगर में विभिन्न चौराहों और मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे। शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की।सभी प्रमुख चौराहों और मस्जिदों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें